Add To collaction

लेखनी कहानी -05-Nov-2022 मां भारती

गीत : मां भारती के लाल 


आजादी के परवानों ने कुछ काम ऐसा कर दिया 
भारत माता की गोद को अपने लहू से भर दिया 

गुलामी की जंजीरों में जकड़ी हुई थी "आजादी" 
कैसे कोई देख सकता था अपने मुल्क की बरबादी 
हंसते हंसते शीश जब फांसी के फंदे पे धर दिया 
भारत माता की गोद को अपने लहू से भर दिया 

ये दुनिया एक रंगमंच है किरदार सभी निभाते हैं 
कुछ अहिंसा का रंग भरते हैं कुछ जान दे जाते हैं 
"आजाद" सा किसी ने जन जन में जोश भर दिया 
भारत माता की गोद को अपने लहू से भर दिया 

धरती पे आए हो "हरि" तो काम ऐसा कर जाओ 
विश्व रंगमंच पे अपना किरदार अमर कर जाओ 
वंदनीय है  जिसने जीवन देश की खातिर जिया 
भारत माता की गोद को अपने लहू से भर दिया 

श्री हरि 
5.11.22 


   11
7 Comments

Gunjan Kamal

15-Nov-2022 04:50 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

15-Nov-2022 10:22 PM

हार्दिक अभिनंदन

Reply

Teena yadav

05-Nov-2022 05:15 PM

Superb

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

15-Nov-2022 10:22 PM

हार्दिक अभिनंदन

Reply

Haaya meer

05-Nov-2022 04:39 PM

Amazing

Reply